Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Friday, 24 November 2023
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (देव उठनी एकादशी की शुभकामनाएँ !) (आज के दिन देवता उठ गये है, तो मतदाताओ को भी उठ जाना चाहिए !) (9) 175 Rajsamand & 176 Nathdwara की आम जनता, अब तो उठ जाये ! :- (१) आम जनता को मतदान से पूर्व मत देने से पूर्व पार्टी व प्रत्याशी का स्व मूल्यांकन करना चाहिए ! जिसके लिए आठ मूल्यांकन बिन्दुओं के कुल 80 अंकों मे से जिसके सबसे ज्यादा अंक मिले, उसको मत (वोट) देना चाहिए ! (२) आज के दिन देवता भी उठ गये है तो आम जनता को उठ जाना चाहिए तथा मत (वोट) किसी लालच / अनुचित प्रभाव / धन / शराब / धमकी मे आकर नहीं देना चाहिए ! आम जनता जागे ! (३) आम जनता को वोट बेचना नहीं है ! आम जनता को वोट उसे ही देना चाहिए जो जनता को पिछले पाँच वर्ष का हिसाब दे ! (४) यदि आम जनता बिना हिसाब लिए व बिना स्व मूल्यांकन के वोट देती है तो उसे 1795 दिन उन नेताओं / पार्टियों से अपने अधिकार भी माँगने पडेंगे ! इस प्रकार आम जनता एक दिन की गलती का नुकसान 1795 दिन भुगतना होगा ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(103) #23/11/23 #dineshapna
Wednesday, 22 November 2023
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (मतदाता हिसाब ले, फिर वोट दे !) (प्रश्न जनता के - जवाब नेता के) (4) 176 Nathdwara से प्रश्न :- (I) क्या "विकास " आम जनता के हित मे किया गया ? यदि हाँ, तो जनता के विकास कार्यों से सम्बधित प्रश्नों का उत्तर दे ! (ii) क्या "गलत कार्यों का विरोध" किया ? यदि हाँ, तो कब व कैसे विरोध किया, उसे जनता को बताये ! ★★★★जवाब नेताओं से★★★★ (१) कांग्रेस के प्रत्याशी बताये (i) लालबाग बस स्टैण्ड की जमीन के बारे मे ! (ii) आइकोनिक गेट से यातायात / दुकानदारो को होने वाली असुविधा के बारे मे ! (iii) मन्दिर की जमीनो को नगरपालिका द्वारा हड़पने के बारे मे ! (...................................) (२) बीजेपी के प्रत्याशी बताये (i) आपके पूर्वजों ने श्रीनाथजी मन्दिर के लिए जमीन दी, तो उस जमीन की लूट को रोकने के लिए गत 50 - 60 वर्षों से आप चुप क्यों थे ? (ii) आपकी बीजेपी बताये कि आप हिन्दू के हित की बात करते है, तो श्रीनाथजी मन्दिर मे हो रही लूट के बारे मे विरोध क्यों नहीं किया ? (iii) क्या आप श्रीनाथजी मन्दिर को सरकारी नियन्त्रण से मुक्त कराने की गारन्टी दे रहे हो ? (..................................) (३) आप - दिनेश सनाढ्य ने (i) "गलत विकास" या "जनहित के विरुद्ध हो रहे विकास" कार्यों का मैने सुधार करने के लिए आवाज उठाई ! तो कांग्रेस ने जवाब नहीं दिया और बीजेपी चुप क्यों रही ? (ii) अब कांग्रेस / बीजेपी इसका जवाब जनता को वोट लेने के लिए दे ? अब मतदाता को चाहिए की 25/11/2023 से पूर्व उक्त प्रश्नों का उत्तर लेकर ही मतदान करें । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(98) #18/11/23 #dineshapna
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (आम जनता क्या व कैसे करे ?) (7) 175 Rajsamand & 176 Nathdwara की आम जनता क्या व कैसे करें ? :- (I) आम जनता को मतदान से पूर्व किस प्रत्याशी / पार्टी को वोट देना है उसका निर्णय निम्न प्रकार से करें :- १) पार्टी की विचारधारा का सहमति - ( 0 to 10 ) २) पार्टी व उनके नेताओं की देश व अपने धर्म के प्रति समर्पण - ( 0 to 10 ) ३) पार्टी का भ्रष्टाचार व अपराध के प्रति दृष्टिकोण व किये कार्य - ( 0 to 10 ) ४) पार्टी के किये गये वादे/संकल्प/गारन्टी - ( 0 to 10 ) ५) प्रत्याशी की आम जनता के प्रति समर्पण / ईमानदारी - ( 0 to 10 ) ६) प्रत्याशी का पिछले वर्षों मे किये गये कार्य - ( 0 to 10 ) ७) प्रत्याशी के किये गये वादे/संकल्प/गारन्टी - (0 to 10 ) ८) प्रत्याशी की जनता के बीच उपलब्धता - ( 0 to 10 ) (ii) आम जनता उक्त आठ बिन्दुओं मे ( 0 to 10 ) नम्बर दे, फिर जोड़ लगाये तथा जिसके सबसे अधिक नम्बर हो, उसे ही अपना वोट दे ! यदि उक्त बिन्दुओं की नम्बर की जोड़ 30 से कम हो तो NOTA को वोट दे ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(102) #22/11/23 #dineshapna
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (आम जनता क्या व कैसे करे ?) (7) 175 Rajsamand & 176 Nathdwara की आम जनता क्या व कैसे करें ? :- (I) आम जनता "विकास" का मतलब समझे । सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल, नहर, तालाब व अन्य सभी विकास कार्य तो कोई भी सरकार आये, किन्तु उक्त सभी विकास कार्य प्रशासनिक अधिकारियों ही करते है । क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी उक्त कार्यों को करने के लिए वेतन लेते है तथा उक्त वेतन का भुगतान आम जनता के टैक्स के धन से ही मिलता है । अतः कोई नेता यह कार्य मैने कराया यह कहता है, जो गलत है । नेता को चाहिए कि स्वयं ईमानदार बने रहे व प्रशासनिक अधिकारियों को भी ईमानदार बना रहने दे । (ii) आम जनता चुनाव से जनप्रतिनिधि चुनती है तो इसका मतलब यह है कि नेता केवल आम जनता का "ऐजेन्ट" मात्र है । इसलिए नेता को पाँच साल जनता की सहमति से ही विकास कार्य कराना चाहिए तथा जनता के टैक्स के पैसों को नेता अपना पैसा / थन समझते है जो गलत है । उक्त धन को नेता अपव्यय या भ्रष्टाचार के भेट नहीं चढाये । (iii) जिस दिन आम जनता अपने आप को "मालिक" समझने लगेगी तथा नेता को अपना "ऐजेंट" व प्रशासनिक अधिकारियों को अपना "सेवक" समझकर कार्य करेगी, तब ही आम जनता को किसी भी तरह की समस्या / परेशानी नहीं रहेगी । (iv) इसलिए आम जनता (मालिक) को नेताओं (ऐजेंट) से "प्रश्न पूछे" जो चुनाव के समय व उसके बाद भी प्रत्येक माह पूछना चाहिए व प्रशासनिक अधिकारियों (सेवक) समझकर उनसे "विकास कार्य" कराये व उनसे प्रगति रिपोर्ट ले तथा साथ मे "सामाजिक अंकेक्षण" भी करें । अब मतदाता को चाहिए की 25/11/2023 से पूर्व अपने आप को समझे की वह "मालिक" है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(101) #21/11/23 #dineshapna
Monday, 20 November 2023
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (मतदाता हिसाब ले, फिर वोट दे !) (प्रश्न जनता के - जवाब नेता के) (6) 176 Nathdwara से प्रश्न :- (I) क्या नाथद्वारा मे मुकाबला "विकास" V/S "विश्वास" के बीच मे है ? (ii) क्या नाथद्वारा मे मुकाबला "विकास अव्यवस्थित करने" V/S "विकास के अव्यवस्था पर चुप्पी" के बीच मे है ? ★★★★जवाब नेताओं से★★★★ (१) कांग्रेस के प्रत्याशी बताये (i) क्यो ऐसा विकास हुआ ? जिसमे नगरपालिका के द्वारा मन्दिर की जमीन लूटी गई (लावटी पेट्रोल पम्प) , मजबूत स्कूल बिल्डिंग को तोड़कर पुन:निर्माण मे अनावश्यक खर्चा (फौज हायर सैकण्डरी स्कूल) , तालाबों मे अतिक्रमण कराकर (नाथूवास व सिंहाड तालाब) , सुविधाजनक आयुर्वेदिक अस्पताल को हटाना (गांधी रोड़ स्थित) ! (ii) क्यो ऐसा विकास हुआ ? जिसमे नगरपालिका के द्वारा मन्दिर की जमीन लूटी गई (लालबाग बस स्टैण्ड) , न.पा. द्वारा जनता को आने जाने मे परेशानी मे डाला (आईकोनीक गेट) , न.पा. ने जमीन लुटाई (शिवमूर्ति) , जानलेवा सड़क बनाई (फोरलेन) ! (...................................) (२) बीजेपी के प्रत्याशी बताये (i) क्यों मन्दिर व न.पा. की जमीन को लूटाकर व धन की बबार्दी करके हो रहे विकास कार्यो का विरोध नहीं किया ? (ii) मातृभूमि व नाथद्वारा मन्दिर की रक्षार्थ महाराणा प्रताप जी ने अपना पूरा जीवन लगाया व मन्दिर की रक्षार्थ राजसिंह जी ने एक लाख सैनिकों के बलिदान का वचन दिया, तो क्यों उनके वंशज 50 वर्षों से मन्दिर की जमीन की लूट पर चुप है ? व बीजेपी न.पा. की जमीन की लूट पर चुप है ? (..................................) (३) आप - दिनेश सनाढ्य (i) हमने नाथद्वारा मे हो रहे अव्यवस्थित , अनावश्यक व धन की बबार्दी वाले प्रत्येक विकास कार्यों का विरोध व उसमे सुधार के लिए आवाज उठाई । (ii) श्रीनाथजी मन्दिर की जमीन , न.पा. की जमीन व वन विभाग की जमीन की लूट का जनहित मे विरोध किया । अब मतदाता को चाहिए की 25/11/2023 से पूर्व उक्त प्रश्नों का उत्तर लेकर ही मतदान करें । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(100) #20/11/23 #dineshapna
Sunday, 19 November 2023
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (मतदाता हिसाब ले, फिर वोट दे !) (प्रश्न जनता के - जवाब नेता के) (5) 175 Rajsamand से प्रश्न :- (I) क्या राजसमन्द मे मुकाबला "नदी" V/S "नहर" के बीच मे है ? (ii) क्या राजसमन्द मे मुकाबला "विकास की उल्टी गंगा बहाने" V/S "विकास की गंगा नहीं बहाने" के बीच मे है ? ★★★★जवाब नेताओं से★★★★ (१) कांग्रेस के प्रत्याशी बताये (i) क्यो नहीं आपकी सरकार होते हुए भी राजसमन्द की नदी मे रेती के अवैध दोहन को रोक सकी ? (ii) क्यों नहीं राजसमन्द के हक के विकास कार्यों को नाथद्वारा ले जाने से रोक सके ? (...................................) (२) बीजेपी के प्रत्याशी बताये (i) क्यों खारी फिडर नहर की चौडाई को आप व आपकी मम्मी बढाने मे सफल हो पाई ? (ii) क्यों नहीं राजसमन्द के हक के विकास कार्यों को नाथद्वारा ले जाने से रोक सके ? (..................................) (३) आप - दिनेश सनाढ्य ने (i) हमने नदी मे से रेती की अवैध दोहन की आवाज उठाई व नहर को चौडी करने के लिए भी कहा , किन्तु दोनों पार्टियों ने काम नहीं किया । शायद उनके निजी हित हो सकते है ? (ii) कांग्रेस / बीजेपी राजसमन्द के हक के विकास को रोकने मे असक्षम रहे, दोनों अब जवाब जनता को वोट लेने के लिए दे ? अब मतदाता को चाहिए की 25/11/2023 से पूर्व उक्त प्रश्नों का उत्तर लेकर ही मतदान करें । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(99) #19/11/23 #dineshapna
Friday, 17 November 2023
★ मतदाता जागरूकता मंच ★ (मतदाता हिसाब ले, फिर वोट दे !) (प्रश्न जनता के - जवाब नेता के) (3) 175 Rajsamand व 176 Nathdwara से प्रश्न :- आपने जो निर्वाचन के समय "शपथ - पत्र" मे सम्पत्तियाँ बताई है उनका आय का स्त्रोत व जो आय बताई है उसका आयकर विभाग से "कर निर्धारण" कराने की गारन्टी चाहिए ! अन्य स्त्रोत से आय होने की दशा मे स्वयं की ED व CID से जाँच करवाने की गारन्टी चाहिए ! ★★★★जवाब नेताओं से★★★★ (१) कांग्रेस के प्रत्याशी क्या अपनी आय व सम्पत्ति की आयकर ,ED, CID से जाँच कराने की गारन्टी दे सकते है ? ध्यान रहे कर निर्धारण open to public होगा ! क्या जिसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया / जानकारी आम जनता के समक्ष कराने को तैयार है ? (...................................) (२) बीजेपी के प्रत्याशी को अपने स्वयं की आय / सपत्ति की जाँच कराने को तैयार है ? (..................................) (३) आप - दिनेश सनाढ्य व राजसमन्द का प्रत्याशी जाँच कराने को तैयार है ! अब मतदाता को चाहिए की 25/11/2023 से पूर्व उक्त प्रश्नों का उत्तर लेकर ही मतदान करें । सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आम आदमी राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव #(97) #17/11/23 #dineshapna
Subscribe to:
Posts (Atom)












































