Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Tuesday, 25 August 2026
★ *राजसमन्द नगरपरिषद :: जनता की अदालत में पूछे जाने वाले 15 मुख्य प्रश्न* ★ (कांग्रेस बोर्ड — पाँच वर्ष का हिसाब दीजिए !) 1. पाँच वर्षों में कुल कितने रुपये के *विकास कार्य स्वीकृत* हुए? 2. उनमें से वास्तव में *कितने रुपये खर्च* हुए? 3. ₹200 करोड़ से अधिक के बताए जा रहे *विकास कार्यों की पूरी सूची सार्वजनिक क्यों नहीं* की गई? 4. *प्रत्येक वार्ड में कितने रुपये खर्च* हुए? 5. कितनी *सड़कें बनीं और आज कितनी अच्छी स्थिति* में हैं? 6. कितनी *नालियाँ बनीं और कितने क्षेत्रों में आज भी जलभराव* है? 7. 2021 में प्रस्तावित *85% क्षेत्र के सीवरेज का लक्ष्य कहाँ* पहुँचा? 8. *24 घंटे जलापूर्ति का लक्ष्य पूरा हुआ* या नहीं? 9. राजसमन्द *झील की पाल एवं पर्यावरण संरक्षण पर कितना खर्च* हुआ? 10. पुराने *कचरे एवं ठोस कचरा निस्तारण की समस्या पूरी तरह हल* हुई या नहीं? 11. ₹1 करोड़ के आसपास की *प्रकाश व्यवस्था से कितने स्थान वास्तव में रोशन* हुए? 12. 1,200 सीट वाले *ऑडिटोरियम का क्या* हुआ? 13. सेवाली – *द्वारिकाधीश मंदिर एलीवेटेड रोड का क्या* हुआ? 14. *मार्बल मंडी एवं स्टोन गैलरी का क्या* हुआ? 15. पाँच वर्षों में नगर परिषद की *परिसंपत्तियों, आय, व्यय, देनदारियों और बकाया का वास्तविक वित्तीय परिणाम क्या* रहा? ■ *जनता का सीधा सवाल* ■ “हमें केवल यह मत बताइए कि कितना पैसा स्वीकृत हुआ— ●यह भी बताइए कि कितना खर्च हुआ, ●काम कितना पूरा हुआ, ●गुणवत्ता कैसी रही और ●जनता को वास्तविक लाभ कितना मिला?” 【ये व्यक्तिगत आरोप नहीं, जनता के पैसे और जनहित का हिसाब मांगने वाले प्रश्न हैं।】 【 *प्रश्न जनता के हैं — जवाब नेताओं को देना है!*】 *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (249) | #एक_हिन्दुस्तानी #25/08/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment