Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 23 August 2026
★ *नाथद्वारा नगरपालिका :: पार्षद नेताओं से जनता के 15 सवाल!* ★ (प्रश्नों का जवाब दीजिए और फिर वोट मांगिए!) जनता के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं, तो चुनाव में जनता का निर्णय सर्वोपरि! *(२) पार्षद नेताओं से “जनहित के 15 मुख्य प्रश्न” :—* 1. प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी *सड़क, सफाई व जल निकासी की समस्या क्यों* बनी हुई है? 2. लालबाग बस स्टैण्ड की *जमीन मन्दिर मण्डल से किराए पर लेकर, नगरपालिका ने अन्य व्यक्ति को कैसे* बेची? 3. *शिवमूर्ति की जमीन 30 वर्षों के लिए देने के बाद, उसे 99 वर्ष* के लिए क्यों व कैसे दी? 4. नाथूवास तालाब के पानी निकासी पर *हाईकोर्ट की पूर्ण रोक होने के बावजूद तालाब से पानी क्यों निकाला* गया? व तालाब की पाल मे छः फीट नीचे पाईप लगाकर पानी निकासी क्यों की गई? 5. नाथद्वारा में नियम विरुद्ध निर्माण पर चुप्पी किन्तु *मन्दिर मण्डल के निर्माण को नियम विरुद्ध बताकर करोड़ों रुपये की पैनल्टी क्यों* लगाई गई? 6. नाथद्वारा में *आईकोनिक गेट पर करोड़ों रुपये खर्च करके जनता के सुचारू रूप से आवागमन को बाधित क्यों* किया गया? 7. नगरपालिका की भूमि, *दुकानें एवं अन्य सम्पत्तियां आवंटित/लीज पर देने में पारदर्शिता क्यों नहीं* रखी गई और नगरपालिका को उचित राजस्व क्यों नहीं मिला? 8. जनता से कर एवं अन्य मदों में करोड़ों रुपये वसूलने के बावजूद *वार्डवार विकास कार्यों में कितना पैसा खर्च हुआ और उसका पूरा हिसाब जनता के सामने क्यों नहीं* रखा गया? 9. नाथद्वारा में *पार्किंग की गंभीर समस्या वर्षों से बनी हुई है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं* किया गया? 10. प्रतिवर्ष बरसाती पानी एवं *जलभराव की समस्या होने के बावजूद नालियों एवं पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं* की गई? 11. नगरपालिका द्वारा *सड़क निर्माण एवं मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद सड़कें शीघ्र खराब क्यों* हो जाती हैं और निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी है? 12. नगरपालिका के विकास कार्यों में *ठेकेदारों को भुगतान करने से पहले कार्य की वास्तविक मात्रा एवं गुणवत्ता का उचित सत्यापन क्यों नहीं* किया जाता? 13. नगरपालिका द्वारा विभिन्न *विकास कार्यों के लिए स्वीकृत करोड़ों रुपये में से कितना पैसा वास्तव में खर्च हुआ, कितना काम पूरा हुआ* और शेष राशि का क्या हुआ? 14. नाथद्वारा में *अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई में समानता क्यों नहीं* दिखाई देती और नियम सभी पर समान रूप से लागू क्यों नहीं किए जाते? 15. नाथद्वारा के *भविष्य के विकास की कोई ठोस 5–10 वर्ष की योजना है तो उसे जनता के सामने क्यों नहीं* रखा गया और यदि योजना नहीं है तो इतने वर्षों में शहर का नियोजित विकास क्यों नहीं किया गया? ★ *जनता का सीधा सवाल* ★ “हमें केवल यह मत बताइए कि कितना पैसा स्वीकृत हुआ— यह भी बताइए कि कितना खर्च हुआ, काम कितना पूरा हुआ, गुणवत्ता कैसी रही और जनता को वास्तविक लाभ कितना मिला?” ये व्यक्तिगत आरोप नहीं, जनता के पैसे और जनहित का हिसाब मांगने वाले प्रश्न हैं। 【 *प्रश्न जनता के हैं — जवाब पार्षद नेताओं को देना है!*】 *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (244) | #एक_हिन्दुस्तानी | #23/08/2026 | #dineshapna ● Chartered Accountant ● Social Activist ● Political Analyst ● Spiritual Thinker ● Founder of Life Management
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment