Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 23 August 2026
★ *आपका पार्षद कैसा हो?* ★ 【जो जनता के हर सवाल का जवाब दे!】 【चुनाव में केवल वोट मांगना पर्याप्त नहीं— जनता को *यह जानने का अधिकार है कि उसका प्रतिनिधि कितना पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह* है।】 ★★ *जनता के सीधे 5 सवाल (1 to 5) :—* ★★ *सवाल (1) — सम्पत्ति एवं आय की पारदर्शिता* क्या आप अपनी चल-अचल सम्पत्ति, आय एवं देनदारियों का पूर्ण विवरण जनता के सामने रखने को तैयार हैं? *सवाल (2) — चुनावी खर्च की पारदर्शिता* आप इस चुनाव में कितना पैसा खर्च कर रहे हैं? क्या आपके चुनावी खर्च का पूरा और वास्तविक हिसाब जनता के सामने रहेगा? *सवाल (3) — भ्रष्टाचार के विरुद्ध आपकी भूमिका* क्या आपने अपने क्षेत्र अथवा नगरपालिका में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कभी आवाज उठाई है? यदि हाँ, तो कब और किस मामले में? यदि नहीं, तो क्यों? *सवाल (4) — अपने वार्ड के विकास कार्यों पर आपकी जवाबदेही* क्या आप अपने वार्ड में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट हैं? यदि नहीं, तो आपने उनकी गुणवत्ता, कमी या अनियमितता के विरुद्ध कब और कहाँ आवाज उठाई? *सवाल (5) — पूरे नाथद्वारा के विकास पर आपकी भूमिका* क्या आप नाथद्वारा नगर में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट हैं? यदि नहीं, तो आपने उनके विरुद्ध क्या आवाज उठाई और क्या कार्रवाई की? ★ *जनता का सीधा सवाल* ★ जो व्यक्ति आज जनता के *प्रश्नों का उत्तर देने को तैयार नहीं,* *वह कल जनता की समस्याओं का समाधान* कैसे करेगा? पार्षद *केवल प्रतिनिधि नहीं—* वह जनता के प्रति *जवाबदेह जनप्रतिनिधि है।* इसलिए *वोट मांगने से पहले इन 5 सवालों के स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और सार्वजनिक जवाब* दीजिए! *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (245) | #एक_हिन्दुस्तानी | #24/08/2026 | #dineshapna ● Chartered Accountant ● Social Activist ● Political Analyst ● Spiritual Thinker ● Founder of Life Management
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment