Sunday 8 March 2020

★महिला दिवस व पन्नाधाय जयंती पर कैरियर काउंसलिंग व प्रतिभा सम्मान समारोह ★ आशा पूरा मानव कल्याण ट्रस्ट एवं अणुव्रत विश्व भारती के सन्युक्त तत्वावधान में साधना शिखर स्थित अणुविभा सभागार में शुक्रवार को प्रथम मेधामान प्रतिभा सम्मान समारोह एव केरियर काउंसलर का आयोजन किया गया। मातृशक्ति व प्रकृति को समर्पित इस कार्यक्रम को महा बलिदानी माँ पन्नाधाय जन्म जयंती एव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट वापी गुजरात व कुंभलगढ़ के संस्थापक नानजी भी गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार गढ़वाल, अणुविभा अध्यक्ष संचय जैन थे। काउंसलर प्रोफेसर आर के गुर्जर पूर्व विभागाध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय, डॉ राजवीर सिंह , सर्जन महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर, प्रोफेसर सी बी यादव , राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, प्रो. केसी गुर्जर, मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश तैलंग, लोकपाल महेश चंद्र बगडवाल, डॉ कुलदीप सिंह महुआ निदेशक शिक्षा ज्योति संस्थान, सीए चेत्री सनाढ्य , अशोक डूंगरवाल अणु व्रत महा समिति नई दिल्ली थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती व पन्नाधाय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। आयोजकों द्वारा तिलक उपरणा पगड़ी व पौधा भेंट कर स्वागत किया। राकेश गढ़वाल ,अतिरिक्त कलेक्टर, ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में अच्छा कर सकते उसी का चयन करें। सर्विसेज में पद पर रहते किसी का कार्य करने का अनुभव काफी शकुन देने वाला होता है। चित में चिंगारी लगें तो सफलता मिल कर रहेंगी। साधना सच्ची होनी चाहिए। व्यक्ति बाहर का वातावरण व खुद की गतिविधि प्रभावित करती हैं। CA. CS. चैत्री सनाढ्य ने कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस की शुभकामनाएं व पुरुषों को पुरुष दिवस 19 नवम्बर की अग्रिम शुभकामनाएं ! पन्नाधाय ने मेवाड़ के लिए बलिदान दिया आप भी अपने कैरियर के लिए कुछ त्याग करें व अपना भविष्य संवारे !सीए कैसे बने उसके बारे मे जानकारी दी, व सीएस कम्पनी सेक्रेटरी कैसे बने उसके बारे मे बताया ! लेखांकन ऐसा क्षैत्र है जिससे महिला अपना भविष्य बना सकते है ! प्रो सी वी यादव ने कहा कि देश को बालिकाओं से नेतृत्व की अपेक्षा हैं। सिविल सर्विसेज 21 वी सदी का राजा हैं। कुछ करने के लिए सत्ता होनी चाहिए। कुछ कर के जाने का मादा सिविल सर्विसेज देता है। ज्ञान या सिस्टम से ही पोजिशन मिलती हैं। बड़े लक्ष्य को देकर हताश नहीं होए। सफना आप को लक्ष्य तक पहुँचाता हैं। बना तो राजा बनाना। पहली से दसवीं तक कि पाठ्यपुस्तको से 70 प्रतिशत तैयारी हो जाती। सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाला जिस भी क्षेत्र में भी जाएगा अपनी प्रतिभा का झण्डा गाड़ेगा। 85 प्रतिशत सफलता इमोशनल अटेचमेंट से होती हैं। विपरित परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाए। समस्याए हो सकती लेकिन कुछ पाने का जज्बा होना चाहिए। प्रो आरके गुर्जर ने कृषि, पानी एवं पर्यावरण में रोजगार के अवसर के बारे में बोलते हुए कहा कि पृथ्वी 10 से 12 अरब लोगों के खाने की व्यवस्था हो सकती हैं। आने वाला समय लड़कियों का भविष्य अच्छा है। बायोटेक्नोलॉजी से वृक्षों को जल्द बड़ा किया जा सकता हैं। आने वाले समय में सूर्य की ऊर्जा से भोजन की व्यवस्था होंगी। अब आर्टिफिशियल इंटलीजेंसी ने रोजगार कम होने वाला है। रोबोटिक पढ़ाई की ओर जाना है। नए रोजगार के अवसर की तैयारी करें। नान जी भाई ने कहा कि बालिकाए शिक्षा पर श्रेष्ठ नारी का रूप धारण करें। प्रतिभा के साथ प्रकृति भी खिल खिलाए ऐसा कुछ करना है। कमाई के मुनाफे का बालिकाओं की पढ़ाई पर जितना हो सकता खर्च करने का प्रयास करूंगा। बालिकाएं पढ़ने में पूरी मेहनत करें। एक बेटी परिवार को बढ़ाती वहीं पौधा प्रकृति को हराभरा बनाता हैं। सुशील कुमार यादव , IAS, SDM, Rajsamand ने कहा कि नया करने से डर लगता हैं लेकिन अभ्यास उसमें पारंगत बनाता है। मन मे हीन भावना नहीं लाए। पढ़ने से पहले रणनीति तैयार करें, फिर उस के अनुसार मेहनत करें अंत मे किस्मत आता है। मेहनत करने वाले के लिए किस्मत का खेल कम हो जाता। डाँ. राकेश तैलंग ने कहा कि विद्यालय में अध्ययन कर रही बालिकाओं को केरियर के रूप में शिक्षक बनने का चयन करें। शिक्षक से समाज का बहुत बड़ा वर्ग जुड़ता है। विद्यार्थी पुस्तक के प्रति अनुराग बढ़ाए।चेत्री सनाढ्य ने कहा कि अपने सपने व केरियर को सीमित नहीं करे। कॉमर्स पूरे विश्व मे समान रहता है। डॉ राजवीर गुर्जर ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताते है मेडिकल में कैरियर के बारे में गाइड किया। डॉ महुआ ने कहा कि बाई चांस आने वाला नहीं बाई चौहिस आने वाला ही बेहतर कर सकता है। आगे बढ़ने में आर्थिकता बहुत बड़ी बाधक भी है। संचय जैन ने कहा कि पढ़ाई से अच्छे इंसान बने। करियर बनाने की होड़ में व्यक्तित्व को नहीं बिगड़ने दे। कार्यक्रम में सभी को कोरोना से बचाव हेतु मास्क बाटे गए। बाल गायक ने नैतिकता की सुर सरिता से जन मन पावन हो गीत, मोहन लाल गुर्जर में हरियालो होए राजस्थान गीत एव डिम्पल गुर्जर ने विध्न हरण नारी के जन्म पर क्यो तूफान मचा डाला वीर रस से ओत प्रोत कविता प्रस्तुत की । कार्यक्रम में काउंसलरों ने छात्राओं से सवालों पर जिज्ञासा का समाधान किया। इस दौरान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह चुंडावत, अपना ट्रस्ट के संस्थापक CA. दिनेश सनाढ्य, नारायण सिंह राव, सतीश आचार्य, सुरेश कावड़िया, संस्थान के जिलाध्यक्ष देवी सिंह बल्ला सहित शिक्षाविद एव सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संयोजक कार्यक्रम संयोजक कैलाश सामोता ने किया। पौधे से प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में जिले की गार्गी, प्रियदर्शनी अवार्ड प्राप्त बालिकाओं को पौधा, उपरणा, पन्नाधाय की गाथा पुस्तक, अणु व्रत संकल्प गीत आदि दे कर सम्मानित किया गया। अगले वर्ष 25 दिन की यात्रा में रोपेंगे 25 हजार पौधे आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट वापी गुजरात की ओर से अगले वर्ष बरसात के समय 25 दिन तक यात्रा निकाल कर 25 हजार पौधे रोपे जाएंगे।























































































































No comments:

Post a Comment