Wednesday 26 October 2022

★विश्व की सबसे ऊंची शिव जी प्रतिमा है तो शिव जी के द्वारा, सर्वप्रथम सुनाई श्रीराम कथा - "अध्यात्म रामायण" हो, नाथद्वारा मे★ (१)क्योंकि भगवान श्री शिव जी के मुख से निकली श्रीराम की यह प्रथम पवित्र कथा "अध्यात्म रामायण" है इसलिए इसकी शिव परिसर मे सुनना / सुनाने की आवश्यकता है ! ! (२)क्योंकि 50 वर्ष की उम्र के बाद व्यक्ति वानप्रस्थ आश्रम मे प्रवेश करने के कारण आध्यात्मिक ज्ञान की जरूरत होती है इसलिए "अध्यात्म रामायण" सुनना / सुनाने की आवश्यकता है ! (३)क्योंकि इस "अध्यात्म रामायण" मे भक्ति, ज्ञान, उपासना, नीति और सदाचार सम्बन्धी दिव्य उपदेश दिये गये हैं, जो इस कलियुग मे सक्षम लोगों को सुनने / सुनाने व आत्मसात करने की आवश्यकता है ! (४)तुलसी कृत रामचरितमानस / वाल्मीकि रामायण के बाद व सांसारिक कार्य पूर्ण होने के उपरांत आध्यात्मिकता की ओर बढ़ना जरूरी है, इसलिए "अध्यात्म रामायण" सुनना / सुनाने की आवश्यकता है ! सीए. दिनेश सनाढ्य - एक आध्यात्मिक विचारक #(219) #26/10/22 #dineshapna



 

No comments:

Post a Comment