Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Tuesday, 9 June 2026
★ *"संकल्प से सिद्धि तक : विकसित भारत की यात्रा"* ★ बारह वर्षों की यात्रा लेकर, जन-जन के विश्वास बने, सेवा, संकल्प और श्रम से, भारत के प्रयास बने। गाँव-गाँव तक पहुँची योजनाएँ, नई उमंग जगाती हैं, विकास की नव किरणें लेकर, आशाओं को सजाती हैं। स्वच्छता का संदेश दिया, जनभागीदारी बढ़वाई, डिजिटल भारत के सपनों को, नई दिशा दिखलाई। सड़क, रेल और बुनियादी ढाँचे ने गति को विस्तार दिया, आत्मनिर्भर भारत के पथ पर, नव निर्माण का द्वार दिया। विश्व मंच पर भारत की आवाज़ और बुलंद हुई, नवाचार और युवा शक्ति की पहचान प्रचंड हुई। गरीब, किसान और श्रमिक के हित की बातें करते हैं, राष्ट्र प्रथम के मंत्र सहित आगे बढ़ते रहते हैं। तिरंगे की शान बढ़े, ऐसा हर दिन प्रयास रहे, भारत की उन्नति का दीपक हर घर के पास रहे। यही कामना, यही प्रार्थना, देश निरंतर आगे बढ़े, परिश्रम, सेवा और विकास से भारत जग में ऊँचा चढ़े। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (125) #09/06/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment