Tuesday, 23 June 2026

*राजसमन्द ICAI ब्रांच में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं प्राणायाम का विशेष आयोजन* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजसमन्द ICAI ब्रांच द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों के लिए योग एवं प्राणायाम का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीए सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में पतंजलि परिवार से पधारे योग प्रशिक्षक श्री करतार सिंह ने प्राणायाम का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए श्वास की शक्ति, मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक श्री सुरेश बोहरा ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर राजसमन्द ICAI ब्रांच के *पूर्व चेयरमैन सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि *“योग जीवन का संतुलन बनाता है और चार्टर्ड अकाउंटेंसी वित्त का संतुलन;* दोनों का आधार अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं निरंतर साधना है।” उन्होंने बताया कि योग मन का ऑडिट करता है जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्त का ऑडिट करते हैं। *दोनों ही क्षेत्रों का उद्देश्य शुद्धता, पारदर्शिता, संतुलन एवं विश्वास स्थापित करना है।* उन्होंने योग एवं सीए प्रोफेशन के मध्य अनुशासन, एकाग्रता, संतुलन, सत्यनिष्ठा, निरंतर अभ्यास, आत्म-नियंत्रण, त्रुटि सुधार एवं विश्वास निर्माण जैसी अनेक समानताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है तथा सीए समाज एवं व्यापार जगत को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान ब्रांच चेयरमैन सीए मयंक एन. राठी एवं सीए सुनील बूब ने दोनों योग प्रशिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर ब्रांच के वाईस चेयरमैन सीए डी.एस. मेहता, सचिव सीए प्रिंस श्रीमाली, सीए भावेश काबरा, नन्द किशोर, हर्षित शर्मा, चेतन सहित अनेक सीए सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था के लिए योग एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी के मूल्यों को जीवन में अपनाया जाएगा। *“आओ! योग करें, सीए के साथ — स्वस्थ जीवन और सशक्त राष्ट्र के साथ।”* *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* ◆1st Elected Chairman of ICAI (2025-26) ◆Treasurer of ICAI (2026-27) (142) #23/06/2026 #dineshapna






 

No comments:

Post a Comment