Tuesday, 16 June 2026

★ *सिद्धांतों का अमर प्रकाश* ★ श्रीराम की मर्यादा लेकर, संविधान का मान बढ़ाते हैं, *श्रीकृष्ण के सत्य-धर्म पथ पर, जीवन दीप जलाते हैं।* अधर्म जहाँ सिर उठाता है, वहाँ न्याय का शंख बजाते हैं, *संविधान की शक्ति से ही, अन्याय को दण्ड दिलाते हैं।* महापुरुषों के श्रेष्ठ गुणों को, श्रद्धा से हृदय बसाते हैं, *अपूर्णताओं को छोड़ सदा, सद्गुण ही अपनाते हैं।* पहले स्वयं आत्मसात करें, फिर जग को राह दिखाते हैं, *शब्द नहीं, अपने कर्मों से, सच्चे उपदेश सुनाते हैं।* निर्बल, पीड़ित, शोषित जन का, बनकर दृढ़ सहारा आते हैं, *सक्षम से भी टकराना पड़े, तो पीछे कभी न हट पाते हैं।* *“हारे का सहारा” बनकर ही, मानवता का धर्म निभाते हैं,* सत्य हेतु हर संघर्ष में, जनविश्वास सदा जगाते हैं। "धर्म रक्षा" का व्रत लेकर, अन्याय से कभी न घबराते हैं, *धर्मयुद्ध की पावन राह पर, साहस से आगे बढ़ जाते हैं।* *सेवा, सत्य, मर्यादा, साहस—जीवन जिनका अनुपम ध्येय,* सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य हैं, चरित्र नहीं, युग का संदेश। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (132) #17/06/2026 #dineshapna







 

No comments:

Post a Comment