Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Thursday, 11 June 2026
★ *“सही समय पर ‘ना’ की शक्ति”* ★ हर बात पर “हाँ” कहना, जीवन का समाधान नहीं, *कभी दृढ़ “ना” कहना भी* *होता कोई अपमान नहीं।* *जो अपनी सीमाओं का* *सम्मान सदा करता है,* वही आत्मविश्वास की ऊँची मंज़िल पर चढ़ता है। *मृदु वाणी, शांत मन और* *स्पष्ट विचार अपनाओ,* सत्य के पथ पर चलकर अपना व्यक्तित्व सजाओ। *जहाँ ज़रूरी हो, साहस से* *इंकार करना सीखो,* अपने समय और सपनों का सत्कार करना सीखो। *“ना” में भी छिपा होता है* *उज्ज्वल भविष्य का मान,* यही बनाता है जीवन को संतुलित और महान। संयम, विवेक और आत्मसम्मान का दीप जलाओ, *हर परिस्थिति में मुस्काकर* *सही निर्णय अपनाओ।* *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (128) #12/06/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment