Tuesday, 16 June 2026

★ *एक जीवन्त प्रेरणा* ★ *सत्य की राह पर अडिग, जिनका हर संकल्प महान,* सेवा में जीवन अर्पित कर, बढ़ाते मानव का सम्मान। *ईमानदारी की ज्योति लेकर, पारदर्शिता का दीप जलाते,* जन-जन के हित की खातिर, हर अन्याय से टकराते। *वंचित की पीड़ा को समझें, अंतिम जन का बनें सहारा,* संघर्षों की अग्नि में तपकर, सत्य का रखें उजियारा। सनातन संस्कृति के प्रहरी, धर्म को कर्म में अपनाते, *निर्भीक होकर न्याय हेतु, हर चुनौती से लड़ जाते।* चार दशकों की साधना से, ज्ञान बना जनकल्याण, *चार्टर्ड अकाउंटेंट होकर भी, सेवा को माना पहचान।* राजनीतिक चिंतन में राष्ट्र, आध्यात्मिकता में आत्मप्रकाश, *“जीवन प्रबंधन” का संदेश, देता अनुशासन और विश्वास।* लेखनी से जागृत चेतना, कर्मों से बनते आदर्श महान, *स्वयं चलकर राह दिखाते, बढ़ाते मानव का सम्मान।* *विचार नहीं, व्यवहार ही जिनका सच्चा परिचय बन पाया,* सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने जीवन को प्रेरणा बनकर सजाया। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (131) #16/06/2026 #dineshapna





 

No comments:

Post a Comment