Tuesday, 23 June 2026

★ *नाथूवास तालाब से पानी निकालने के प्रयास पर जिला कलक्टर को शिकायत* ★ पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के मुद्दे पर सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने जिला कलक्टर, राजसमन्द को शिकायत प्रस्तुत कर नाथद्वारा स्थित नाथूवास तालाब से पानी निकाले जाने के संभावित प्रयासों को तत्काल रोकने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि नाथूवास तालाब के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश प्रभावी हैं तथा पूर्व में भी तालाब से पानी निकालने के प्रयास पर न्यायालय अवमानना की कार्यवाही होने के बाद कार्य रोकना पड़ा था। इसके बावजूद पुनः पानी निकाले जाने की सूचनाओं से क्षेत्रवासियों एवं पर्यावरण प्रेमियों में चिंता व्याप्त है। प्रार्थी ने जिला प्रशासन से मामले की तत्काल जांच करवाने, किसी भी अवैधानिक कार्यवाही को रोकने, संबंधित अधिकारियों से विधिक आधार स्पष्ट करवाने तथा उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। सीए सनाढ्य ने कहा कि नाथूवास तालाब क्षेत्र की महत्वपूर्ण पर्यावरणीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, जिसका संरक्षण प्रशासन एवं समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* ◆1st Elected Chairman of ICAI (2025-26) ◆Treasurer of ICAI (2026-27) (143) #24/06/2026 #dineshapna











 

No comments:

Post a Comment