Wednesday, 17 June 2026

★ *महाराणा प्रताप – अजेय राष्ट्रनायक* ★ *त्याग दिया राजसिंहासन, त्यागे वैभव के सारे हार,* मातृभूमि की रक्षा हेतु चुना संघर्षों का पावन द्वार। *वन-वन भटके, कष्ट सहे, पर झुकना कभी स्वीकार न था,* मेवाड़ की स्वतंत्र धरा पर शत्रु का कोई अधिकार न था। *अद्भुत था उनका नेतृत्व, जन-जन में विश्वास जगाया,* विपदा के घोर अंधेरों में भी विजय-पथ का दीप जलाया। *कम सैनिक थे, कम थे शस्त्र, सीमित थे संसाधन सारे,* फिर भी रण में डटे रहे वे, बनकर साहस के ध्रुव तारे। जनता में देशप्रेम जगाया, वीरों में बलिदान भरा, *हर हृदय में स्वाधीनता का अमृतमय अभियान भरा।* *चेतक, हाथी, रण के साथी, सबमें मातृभूमि का मान जगा,* मुस्लिम वीरों के मन में भी, भारत-भक्ति का गान जगा। *जो असंभव था जग के लिए, प्रताप ने उसको संभव कर दिखलाया,* अजेय, अद्वितीय महायोद्धा बन, इतिहास में अमर कहलाया। *जय मेवाड़! जय मातृभूमि! जय प्रताप का अमर प्रकाश,* जब तक भारत का सूर्य रहेगा, प्रताप का यश अमर रहेगा। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (133) #17/06/2026 #dineshapna



 

No comments:

Post a Comment