Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 31 August 2026
★ *हमारा जनप्रतिनिधि कैसा हो ?* ★ हम हैं आम जनता, हम हैं Gen-A, अब जाग उठी है जनता की आवाज़ नई। न दल की चिंता, न झंडे का सवाल, हमें चाहिए जनसेवक — ईमानदार और बेमिसाल। जो पाँच साल जनता के बीच रहे, सुख-दुःख में हर नागरिक के साथ खड़ा रहे। जो कुर्सी को सत्ता नहीं, सेवा माने, जनता के धन को अपनी अमानत जाने। जो वादों की बारिश नहीं, काम का प्रमाण दे, हर खर्च का पूरा-पूरा जनता को हिसाब दे। हम पूछेंगे — वार्ड का पाँच साल का हिसाब कहाँ है? कितना धन आया, कितना खर्च हुआ — जवाब कहाँ है? सड़क, नाली, पानी और सफाई का समाधान क्या है? हर अधूरे काम की आज जनता को जानकारी क्या है? जो सवालों से भागे नहीं, सामने आकर जवाब करे, जो दल से ऊपर उठकर केवल जनहित का काम करे। हमें पार्टी का प्रतिनिधि नहीं, जनता का जवाबदेह प्रतिनिधि चाहिए। न जाति का दबाव, न दल का प्रभाव, जनहित ही हमारा सबसे बड़ा स्वभाव। Gen-A अब केवल वोट नहीं देगी, पहले सवाल करेगी, फिर निर्णय लेगी। जो देगा ईमानदारी से पाँचों सवालों का जवाब, उसी के हाथों सौंपेंगे हम अपने वार्ड का हिसाब। न पक्ष किसी दल का, न विरोध किसी दल का, हम पक्षधर हैं केवल आम जनता के हक का। वोट हमारा अधिकार है — इसे समझदारी से देंगे, जवाबदेही के बिना किसी को स्वीकार नहीं करेंगे। ★ *हम हैं आम जनता — हम हैं Gen-A!* ★ ★ *सवाल हमारा अधिकार — जवाब तुम्हारा कर्तव्य!* ★ ★ *जनहित सर्वोपरि — निर्णय जनता का!* ★ *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (256) | #एक_हिन्दुस्तानी #31/08/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment