Saturday, 29 August 2026

★ *जनता के पाँच प्रश्न —* *जवाबदेही की पाँच कसौटियाँ* ★ *मेरे वार्ड का पाँच वर्ष का आखिर हिसाब क्या है?* कौन-सा काम, कितना धन खर्च हुआ—जनता को पूरा जवाब क्या है? *सड़क, नाली, पानी, सफाई—समस्या कब दूर होगी?* कौन-सा काम, कब तक होगा—उसकी निश्चित तारीख क्या होगी? *जनता के धन का आखिर पूरा हिसाब कहाँ है?* टेंडर से भुगतान, गुणवत्ता तक—हर प्रमाण जनता के पास कहाँ है? *जो विकास हुआ, क्या सच में जनहित का काम हुआ?* लागत, गुणवत्ता, उपयोगिता बताओ—जनता को उसका प्रमाण क्या मिला? *अगले पाँच वर्षों का आपका जन-संकल्प क्या है?* पाँच काम, पाँच समय-सीमाएँ—हर वर्ष प्रगति का हिसाब क्या है? *अब जनता केवल वोट नहीं, पूरे पाँच वर्ष सवाल करेगी,* Gen-S से Gen-A बनकर—जनता ही लोकतंत्र की असली ताकत बनेगी! 🇮🇳 *“एक दिन का मतदान नहीं,* 1825 दिन की जन - जागरूकता!”* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (253) | #एक_हिन्दुस्तानी #29/08/2026 #dineshapna



 

No comments:

Post a Comment