Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 30 August 2026
★ *आम आदमी पार्टी (-) पार्टी = आम आदमी* ★ ( First Nation & Aam Janta ) (१) हम *अब केवल आम जनता की ओर* ही हैं ! जो भी आम जनता के लिए पूर्ण ईमानदारी व वास्तविक धरातल पर कार्य करेगा, उसके साथ हम हैं । (२) अब हम केवल *वोट देने वाले नहीं हैं, हम आम जनता के लिए 1825 दिन कार्य करते* हुए आम जनता को नेताओं / अधिकारियों के आश्रित बनने के स्थान पर आत्मनिर्भर बनायेंगे ! (३) इसके लिए सर्वप्रथम आम जनता को — *जनता Gen-S से Gen-A बनायेंगे !* 【 *Gen-A = जागरूक जनता* (Aware / Awakened People) *Gen-S = सोती जनता* (Sleeping People) 】 (४) आम जनता को एक ध्रुव सत्य समझना होगा कि — ■ *नेता = हमारे वोट से चुने हुए प्रतिनिधि* मात्र हैं ! ■ *सरकारी अधिकारी/कर्मचारी = हमारे सेवक* हैं और इनके वेतन का भुगतान मुख्यतः जनता से प्राप्त करों से ही होता है ! (५) *भारत में संविधान सर्वोच्च* है, इसलिए कानून, नेता व सरकारी अधिकारी / कर्मचारी सभी संविधान और कानून के अधीन हैं ! *न्यायालय व न्यायाधीश संविधान व कानून के अनुसार न्याय सुनिश्चित* करने के लिए कार्य करते हैं ! (६) आम जनता को यह भी समझना होगा कि — ■ वोट देना *केवल अधिकार नहीं, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी* भी है ! ■ नेताओं व अधिकारियों से *प्रश्न पूछना जनता का अधिकार* है ! ■ जानकारी, प्रमाण, पारदर्शिता और जवाबदेही *लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति* है ! (७) आम जनता को केवल वोट देने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि वोट के बाद पूरे 1825 दिनों तक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभानी है — ■ *जागरूकता → प्रश्न → प्रमाण → जवाबदेही → समाधान → निगरानी* यही Gen-S से Gen-A बनने और *लोकतंत्र को वास्तविक रूप से मजबूत बनाने का मार्ग* है ! *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (254) | #एक_हिन्दुस्तानी #30/08/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




No comments:
Post a Comment