Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Tuesday, 22 September 2026
ं★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ (विकास की पाठशाला – 1) 🟥 *“विकास” आखिर है क्या?* 🟥 नगरपालिका/नगर परिषद में पार्षद *“विकास” के नाम पर वोट माँगते हैं।* *(१) पार्षद के अनुसार “विकास” क्या है?* जनता के सामने पार्षद को “विकास” की बात करते समय केवल यह कहते है कि — *“मैंने सड़क बनवाई, नाली बनवाई, लाइट लगवाई, पार्क बनवाया।”* अर्थात् *निर्माण करने को विकास कहते है,* जबकि *निर्माण होना और विकास होना* — दो अलग बातें हैं। *(२) प्रत्येक विकास-कार्य पर आम जनता के निम्न प्रश्न होने चाहिए—* ● क्या समस्या थी? ● क्या योजना बनी? ● कितना बजट स्वीकृत हुआ? ● कितना खर्च हुआ? ● काम की गुणवत्ता कैसी रही? ● जनता को क्या लाभ मिला? ● आज उसकी वास्तविक स्थिति क्या है? *(३) वास्तविक “विकास” क्या है?* *वास्तविक विकास = जनता के जीवन में स्थायी एवं मापने योग्य सुधार।* ● सड़क बनी → यातायात सुरक्षित एवं सुगम हुआ। ● नाली बनी → जलभराव एवं गंदगी कम हुई। ● सीवरेज बना → स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हुई। ● पेयजल व्यवस्था सुधरी → पर्याप्त एवं सुरक्षित पानी मिला। ● स्ट्रीट लाइट लगी → सार्वजनिक सुविधा एवं सुरक्षा बढ़ी। ● कचरा प्रबंधन सुधरा → शहर वास्तव में स्वच्छ हुआ। ● पार्क बना → जनता को उपयोगी एवं सुरक्षित सार्वजनिक स्थान मिला। ● शहरी नियोजन हुआ → अनियोजित निर्माण, अतिक्रमण एवं यातायात की समस्याएँ कम हुईं। अर्थात् *“काम कितना हुआ” से अधिक महत्वपूर्ण है—“जनता को कितना परिणाम मिला।”* 🟥 *जनता के लिए मूल मंत्र* 🟥 “काम कितना हुआ” से अधिक महत्वपूर्ण है— *“जनता को कितना वास्तविक परिणाम मिला?”* 👉 निर्माण ≠ विकास 👉 खर्च ≠ विकास 👉 दावा ≠ विकास *जनता के जीवन में स्थायी, उपयोगी एवं मापने योग्य सुधार ही — वास्तविक विकास है।* *CA Dinesh Chandra Sanadhya* Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker (291) #एक_हिन्दुस्तानी #22/09/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment