Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 27 September 2026
★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ ( आम जनता की पाठशाला – 1 ) 🟥 *आम जनता और खास जनता में चार प्रमुख अन्तर* 🟥 *(१) पहुँच और अवसर का अन्तर* आम जनता के पास धन, पद, प्रभाव तथा अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक सीधी पहुँच सीमित होने के कारण उसके कानूनी, प्राथमिक, मूलभूत और जीवनोपयोगी कार्य भी कई बार समय पर नहीं हो पाते। इसके विपरीत, प्रभावशाली व्यक्ति के पास धन, पद, सम्पर्क और पहुँच अधिक होने से अपने हित के कार्यों को प्राथमिकता दिलाने की क्षमता अधिक हो सकती है—कभी-कभी नियमों के विरुद्ध लाभ लेने के प्रयास भी किए जाते हैं। *(२) जानकारी और कानून की समझ का अन्तर* आम जनता को अपने अधिकार, कर्तव्य, कानून, सरकारी योजनाओं और शिकायत के कानूनी रास्तों की पूरी जानकारी नहीं होती। खास/प्रभावशाली व्यक्ति सामान्यतः उपलब्ध व्यवस्था, प्रक्रियाओं और सम्पर्कों का अधिक प्रभावी उपयोग कर पाता है। *(३) व्यक्तिगत आवाज और सामूहिक शक्ति का अन्तर* एक आम व्यक्ति की आवाज आसानी से अनसुनी हो सकती है। लेकिन संगठित, जागरूक और प्रमाण सहित आवाज को सुनना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए अधिक आवश्यक हो जाता है। *(४) जवाबदेही मांगने की क्षमता का अन्तर* आम जनता अक्सर समस्या होने पर केवल शिकायत करती रह जाती है। प्रभावशाली व्यक्ति अपने कार्य के लिए प्रश्न, दस्तावेज, सम्पर्क, प्रक्रिया और फॉलो-अप का उपयोग कर सकता है। इसलिए आम जनता को भी शिकायतकर्ता से जागरूक नागरिक और सामाजिक ऑडिटर बनना होगा। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (301) #एक_हिन्दुस्तानी #28/09/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment