Thursday, 24 September 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ (विकास की पाठशाला – ●4●) 🟥 *वार्ड के विकास का पैसा कहाँ से आता है?* 🟥 जब कोई जनप्रतिनिधि कहता है— “मैंने अपने वार्ड में ₹ 10 लाख, ₹ 50 लाख या ₹ 1 करोड़ का विकास कराया।” *तो जागरूक जनता का पहला सवाल होना चाहिए — “पैसा आया कहाँ से?”* क्योंकि विकास कार्य का पैसा सामान्यतः किसी पार्षद की जेब से नहीं आता। यह नगरपालिका/नगर परिषद के सार्वजनिक वित्त और विभिन्न सरकारी स्रोतों से आता है। *(1) नगरपालिका की अपनी आय* नगरपालिका को अपनी आय मुख्यतः इन स्रोतों से प्राप्त होती है— 🏠 विभिन्न नगरपालिका कर 🚰 नागरिक सेवाओं के User Charges 📄 विभिन्न Fees ⚖️ वैधानिक कार्यों से प्राप्त Fines 🏪 नगरपालिका की संपत्तियों/संसाधनों से प्राप्त आय आदि। *【राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 101 में नगरपालिका की आंतरिक आय के प्रमुख स्रोतों में कर, User Charges तथा Fees/Fines का उल्लेख है।】* *(2) राज्य सरकार से प्राप्त धन* राज्य सरकार नगरपालिका को— Grant / Financial Assistance / योजनागत सहायता दे सकती है। 【राजस्थान नगरपालिका *अधिनियम की धारा 77* में नगरपालिका को करों, शुल्क आदि के हिस्से तथा राज्य के Consolidated Fund से Grants-in-Aid के संबंध में प्रावधान है; *धारा 78* राज्य सरकार द्वारा Grants/Financial Assistance देने का प्रावधान करती है।】 *(3) राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग से मिलने वाला धन* नगर निकायों को State Finance Commission तथा Central Finance Commission से संबंधित आवंटन/हस्तांतरण भी प्राप्त हो सकते हैं। 【ऐसी राशि की प्रकृति और उपयोग संबंधित प्रावधानों/आदेशों के अनुसार होती है।】 *(4) केंद्र/राज्य की योजनाओं का पैसा* कई विकास कार्य विशिष्ट सरकारी योजनाओं के माध्यम से वित्तपोषित होते हैं। जैसे— सड़क • जल • स्वच्छता • सीवरेज • कचरा प्रबंधन • प्रकाश व्यवस्था • शहरी गरीबों की मूलभूत सुविधाएँ आदि। 【ऐसी राशि पर योजना के अनुसार विशिष्ट उपयोग की शर्तें भी हो सकती हैं। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम में भी कुछ निधियों/अनुदानों को निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग करने का प्रावधान है।】 *(5) नगरपालिका की संपत्तियों एवं अन्य स्रोतों से आय* नगरपालिका को कानून के अनुसार— किराया • संपत्ति से आय • परिसंपत्तियों की बिक्री • अन्य अनुमत स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है। 🟦 *सबसे महत्वपूर्ण बात* *नगरपालिका का पैसा = सार्वजनिक पैसा* ◆राजस्थान नगरपालिका *अधिनियम, 2009 की धारा 79* के अनुसार Municipal Fund में नगरपालिका द्वारा प्राप्त विभिन्न धनराशियाँ जमा होती हैं और यह निधि नगरपालिका के वैधानिक कार्यों के लिए होती है। ◆और *धारा 80* के अनुसार Municipal Fund की राशि नगरपालिका के वैधानिक उद्देश्यों एवं संबंधित कानून/नियमों के अनुसार खर्च की जाती है। इसलिए— *“पार्षद ने अपने पैसे से सड़क बनवाई”* और *“नगरपालिका के सार्वजनिक धन से सड़क का कार्य* स्वीकृत/कराया गया, जिसमें पार्षद ने अपने वार्ड की आवश्यकता उठाई ।” (*इन दोनों बातों को अलग-अलग समझना जरूरी है।*) 🟥 *जनता के 10 जरूरी सवाल* जब कोई विकास कार्य बताया जाए, तो जनता पूछे :— ① पैसा किस स्रोत से आया? ② कुल स्वीकृत राशि कितनी थी? ③ किस बजट/योजना के अंतर्गत राशि मिली? ④ कार्य किसने स्वीकृत किया? ⑤ कार्य की Technical Sanction/Estimate क्या थी? ⑥ कार्य किस एजेंसी/ठेकेदार को दिया गया? ⑦ अब तक कितना भुगतान हुआ? ⑧ कार्य की गुणवत्ता किसने जाँची? ⑨ कार्य से जनता को क्या वास्तविक लाभ मिला? ⑩ आज उस कार्य की स्थिति क्या है? 🟩 *याद रखें* ■ *सरकारी पैसा = जनता का पैसा* ■ *बजट = जनता के धन के उपयोग की योजना* ■ *विकास कार्य = सार्वजनिक धन का उपयोग* ■ *पार्षद = जनता का प्रतिनिधि, निजी कोष का मालिक नहीं* *इसलिए विकास का मूल्यांकन केवल इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि —* “किसने काम कराया?” बल्कि यह भी देखना चाहिए :— ◆*“पैसा कहाँ से आया?” ◆“कितना आया?” ◆“कहाँ खर्च हुआ?” ◆“काम कितना हुआ?” ◆“गुणवत्ता कैसी रही?” ◆“जनता को परिणाम क्या मिला?”** 🔴 *अपना मंच का सूत्र* 【पैसा कहाँ से आया? → कितना आया? → कहाँ स्वीकृत हुआ? → कहाँ खर्च हुआ? → काम कितना हुआ? → गुणवत्ता कैसी रही? → जनता को परिणाम क्या मिला?】 *यही है — विकास का Social Audit* 【“जनता का पैसा — जनता के लिए — जनता की जानकारी और निगरानी में!”】 【★【 *अपना मंच — शिकायत नहीं, समाधान के लिए संगठित एवं प्रमाण सहित प्रयास।* 】★】 *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker • Founder of Life Management (294) #एक_हिन्दुस्तानी #24/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment