Tuesday, 8 September 2026

★ *अपना मंच - (Gen-A = जागरूक जनता)*-★ ( राजनीति की पाठशाला - 14 ) 🗳️ *【मतदान से पहले Gen-A के 10 कदम】* 🗳️ *① आज सिर्फ वोट नहीं देना है —* अगले 5 साल का प्रतिनिधि चुनना है। *② याद रखिए —* आपका वोट बिक गया, तो आपकी आवाज़ भी कमजोर हो जाएगी। *③ पैसा, शराब, उपहार या कोई लालच —* आपके वोट की कीमत नहीं हो सकता। *④ जो चुनाव से पहले आपको खरीदना चाहता है,* उससे चुनाव के बाद क्या उम्मीद करेंगे? *⑤ पोस्टर और प्रचार नहीं —* प्रत्याशी का चरित्र, काम और व्यवहार देखिए। *⑥ पूछिए —* क्या यह व्यक्ति पाँच साल तक जनता के बीच उपलब्ध रहेगा? *⑦ जाति, धर्म, रिश्तेदारी, डर या दबाव नहीं —* अपने वार्ड का हित देखिए। *⑧ एक वोट छोटा जरूर है,* लेकिन हजारों वोट मिलकर पाँच साल की व्यवस्था बनाते हैं। *⑨ मतदान केन्द्र पर जाते समय किसी के प्रभाव में नहीं —* अपना निर्णय लेकर जाइए। *⑩ Gen-A का मंत्र —* “वोट मेरा है, फैसला मेरा है; न लालच में, न दबाव में — केवल जनहित में!” 🗳️ *अपना वोट — अपनी ताकत!* 🇮🇳 *जागो मतदाता — जागो नाथद्वारा!* 🔥 *Gen-A बनो — सवाल करो, सोचो और फिर मतदान करो!* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (273) #एक_हिन्दुस्तानी #09/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment