Saturday, 12 September 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ ( जनहित की पाठशाला –4 ) 🟥 *अपना मंच का उद्देश्य, Gen-A बनें, सदस्य बनने की योग्यता, सदस्य कैसे बनें?*🟥 *(१) "अपना मंच" का उद्देश्य* *① समस्या से परिणाम तक का कार्य करना* आम जनता की समस्या को न्यूज़ बनाने से लेकर वास्तविक समाधान एवं परिणाम तक ले जाकर जनहित में कार्य करना। *② पर्यावरण एवं जीव रक्षार्थ कार्य करना* समग्र पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए कार्य करना। *③ मूलभूत आवश्यकताओं / समस्याओं के लिए प्रयास करना* आम जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता एवं अधिकारों के लिए कार्य करना। *④ राष्ट्र, सनातन धर्म एवं संविधान को प्रमुख मानना* अपने राष्ट्र, सनातन धर्म और भारतीय संविधान को प्रमुख मानते हुए सत्य, न्याय, जनहित और मानवता के लिए कार्य करना। *(२) Gen-A बनें* *Gen-S* = शिकायत करने वाली जनता *Gen-A* = जागरूक होकर सवाल करने और समाधान के लिए प्रयास करने वाली जनता *अपना मंच — जनता का मंच,* *जनहित के लिए — जनता के साथ।* *(३) अपना मंच के सदस्य बनने की योग्यता* अपना मंच का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति — *① समस्या से पीड़ित हो* — व्यक्तिगत या सार्वजनिक समस्या से। *② समस्या - समाधान के लिए स्वयं प्रयास करने को तैयार हो* — केवल शिकायत नहीं, समाधान की दिशा में कार्य करने की इच्छा हो। *③ सत्य एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए सहमत हो* — तथ्य, प्रमाण और सत्य को आधार मानकर कार्य करे। *④ समन्वय एवं संगठन के साथ कार्य करने के लिए सहमत हो* — व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित में मिल-जुलकर कार्य करे। *(४) "अपना मंच" के सदस्य कैसे बनें?* अपना मंच से जुड़ने के लिए :- ◆ लिखित आवेदन करें। ◆apnamanch@gmail.com ईमेल करें। ◆ Apna Manch — WhatsApp Group से जुड़ने के लिए Mobile No. 9414170270 पर सम्पर्क करें। ◆ सदस्यता शुल्क — *₹0 (शून्य)* आइए — *अपना मंच* से जुड़ें, सदस्य बनने की पूर्ण योग्यता हो, समस्या - समाधान के लिए प्रयासरत हो, जनहित के लिए मिलकर संगठित प्रयास करें तथा अपना मंच बोर्ड द्वारा स्वीकृत हो। *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (278) #एक_हिन्दुस्तानी #12/09/2026 #dineshapna








 

No comments:

Post a Comment