Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Tuesday, 22 September 2026
★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ (विकास की पाठशाला – 2) 🟥 *पार्षद के 5 वर्ष के “विकास” का Social Audit कैसे करें?* 🟥 पार्षद ने 5 वर्ष में क्या किया? यह जानना केवल प्रशंसा या आलोचना का विषय नहीं — *जनता का अधिकार और जवाबदेही का प्रश्न है।* *(१) पहले जानकारी लें* अपने वार्ड में पिछले 5 वर्षों में— ● कौन-कौन से विकास कार्य स्वीकृत हुए? ● किस कार्य पर कितना बजट स्वीकृत हुआ? ● राशि कहाँ से आई? ● कितना भुगतान हुआ? ● कार्य किस एजेंसी/ठेकेदार ने किया? *(२) फिर प्रमाण देखें* केवल मौखिक दावे पर विश्वास नहीं— ● स्वीकृति आदेश ● Estimate / Technical Sanction ● Work Order ● Measurement Book (MB) ● Bill / Payment Completion Certificate Quality Test / Inspection Report *जैसे उपलब्ध अभिलेखों से तथ्य जाँचें।* *(३) जमीन पर वास्तविकता देखें* कागज पर कार्य पूरा है— तो क्या जमीन पर भी पूरा है? ● काम हुआ → गुणवत्ता कैसी है? ● काम पूरा हुआ → उपयोगी है या नहीं? ● लाभ मिला → कितने लोगों को मिला? ● कुछ समय बाद → स्थिति कैसी है? *(४) “खर्च” नहीं — “परिणाम” देखें* ₹10 लाख खर्च होना अपने आप में विकास नहीं। यदि— ❌ सड़क शीघ्र टूट जाए ❌ नाली फिर जाम हो जाए ❌ स्ट्रीट लाइट बंद रहे ❌ पार्क उपयोग योग्य न हो ❌ कचरा समस्या बनी रहे *तो जनता को पूछना चाहिए—* “खर्च हुआ कितना?” के साथ “परिणाम मिला कितना?” *(५) पाँच वर्ष का वार्ड रिपोर्ट कार्ड बनायें* 【समस्या → योजना → बजट → खर्च → कार्य → गुणवत्ता → उपयोगिता → परिणाम → वर्तमान स्थिति】 यही बने— 🟥 *“वार्ड विकास का Social Audit”* 🟥 ★ *जनता का मूल मंत्र* ★ 【पहले जानकारी → फिर प्रमाण → फिर जमीन पर जाँच → फिर प्रश्न → फिर जवाबदेही → फिर परिणाम की निगरानी।】 👉 पार्षद का दावा *विकास नहीं है।* 👉 केवल खर्च *विकास नहीं है।* 👉 निर्माण मात्र *विकास नहीं है।* *जनता के जीवन में वास्तविक और स्थायी सुधार — विकास की असली कसौटी है।* *CA Dinesh Chandra Sanadhya* Chartered Accountant • Social Activist • Political Analyst • Spiritual Thinker (292) #एक_हिन्दुस्तानी #23/09/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment