Friday, 11 September 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ ( जनहित की पाठशाला – 3 ) 🟥 *आम जनता की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं होता?* 🟥 *(१) जनहित मे समस्याओ की वर्तमान स्थिति —* समस्या केवल यह नहीं है कि सरकार या प्रशासन काम नहीं करता। कई बार समस्या इसलिए भी बनी रहती है क्योंकि— ① जनता को अपने अधिकार और उपलब्ध व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी नहीं होती। ② समस्या को व्यक्तिगत शिकायत समझकर लोग अलग-अलग प्रयास करते हैं। ③ समस्या के समाधान के लिए सही विभाग, अधिकारी और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती। ④ मौखिक शिकायत के बजाय लिखित प्रमाण और रिकॉर्ड तैयार नहीं किया जाता। ⑤ शिकायत के बाद उसका नियमित Follow-up नहीं होता। ⑥ सबसे महत्वपूर्ण—समस्या के समाधान तक जनता संगठित होकर लगातार प्रयास नहीं करती। इसलिए— *> “जागरूक जनता + संगठित जनता + प्रमाण सहित प्रयास + निरंतर Follow-up = समाधान की सम्भावना अधिक।”* *(२) अपना मंच — समस्या से समाधान तक —* अपना मंच जनता की ओर से शासन-प्रशासन का विकल्प नहीं, बल्कि जनता को उसके अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी/प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार समाधान के लिए जागरूक और सक्षम बनाने का माध्यम है। *(३) समस्या - समाधान के सात (7) चरण —* *① न्यूज/समस्या लेना →* जनहित की समस्या, खबर या प्रमाण प्राप्त करना। *② तथ्य जाँचना →* समस्या की वास्तविक स्थिति और उपलब्ध प्रमाणों की जाँच करना। *③ अधिकार जानना →* सम्बन्धित कानून, नियम, योजना, अधिकार एवं सरकारी व्यवस्था को समझना। *④ जिम्मेदारी तय करना →* किस विभाग/स्थानीय निकाय/अधिकारी की वैधानिक या प्रशासनिक जिम्मेदारी है, यह पता करना। *⑤ प्रमाण सहित आवेदन/कार्यवाही →* सम्बन्धित अधिकारी को लिखित शिकायत/आवेदन, RTI अथवा उपलब्ध उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से विषय उठाना। *⑥ सुनवाई एवं Follow-up →* आवेदन की स्थिति जानना, जवाब लेना और आवश्यकता होने पर उच्च अधिकारी/अपील की प्रक्रिया अपनाना। *⑦ परिणाम तक प्रयास →* समस्या के वास्तविक समाधान तक लगातार प्रयास करना। *(४) अपना मंच का मूल सूत्र —* *न्यूज → तथ्य → अधिकार → जिम्मेदारी → कार्यवाही → फाँलोअप → समाधान* *(५) Gen-A का संदेश —* ◆ “शिकायत करने वाली जनता नहीं, समाधान के लिए जागरूक, संगठित और प्रमाण सहित प्रयास करने वाली जनता बनें। ◆ Gen-A सवाल करेगी, प्रमाण जुटाएगी, सही मंच पर आवाज उठाएगी और समाधान तक प्रयास करेगी। ◆ अपना मंच — न्यूज से परिणाम तक, जनता के साथ-साथ। *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (277) #एक_हिन्दुस्तानी #12/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment