Sunday, 13 September 2026

★ *अपना मंच — (Gen-A = जागरूक जनता)* ★ (जनहित की पाठशाला - 7 ) 🟥 *तीन इंजन की सरकार — चौथा इंजन जागरूक जनता* 🟥 राजसमन्द के लिए तीन इंजन की सरकार एक बड़ा अवसर है—लेकिन अवसर तभी परिणाम बनेगा, जब तीनों इंजन मिलकर जनता के लिए काम करें और चौथा इंजन जनता उनकी निगरानी करे। 🚂 *पहला इंजन — केन्द्र सरकार* बड़ी योजनाएँ • बड़े संसाधन • वित्तीय सहयोग 🚂 *दूसरा इंजन — राजस्थान सरकार* नीति • बजट • स्वीकृति • प्रशासनिक समन्वय 🚂 *तीसरा इंजन — स्थानीय सरकार* वार्ड की समस्या • कार्य • टेंडर • निर्माण • भुगतान • परिणाम लेकिन... 🚂 *चौथा इंजन कौन?* *आम जनता — अर्थात् Gen-A* क्योंकि लोकतंत्र में सरकार मालिक नहीं, जनता की सेवक है। *चाहे सरकार किसी भी दल की हो —* जनता को सवाल पूछने का अधिकार है, सार्वजनिक धन का हिसाब मांगने का अधिकार है, काम की गुणवत्ता देखने का अधिकार है, और परिणाम तक निगरानी करने का अधिकार है। 🟥 *हर बड़े काम पर जनता के 7 सवाल —* ① काम क्या है? ② क्यों आवश्यक है? ③ कितने रुपये का है? ④ स्वीकृति किसने दी? ⑤ टेंडर किसे मिला? ⑥ काम और भुगतान कितना हुआ? ⑦ जनता को वास्तविक लाभ क्या मिला? ⚖️ *याद रखें —* «तीन इंजन सरकार को विकास की गति देंगे, लेकिन चौथा इंजन—जागरूक जनता— विकास की दिशा, गुणवत्ता और परिणाम देखेगा।» 🌱 *हमारा सूत्र* एक वार्ड → एक समस्या → एक समाधान जानकारी → प्रश्न → प्रमाण → आवेदन → सुनवाई → जवाबदेही → समाधान → निगरानी 🇮🇳 *न पक्ष में, न विपक्ष में—* *हम केवल जनहित के पक्ष में।* सही काम का समर्थन, गलत काम पर तथ्यात्मक सवाल, और समस्या का परिणाम तक समाधान। 🟥 *“पहले हिसाब, फिर सवाल;* सवाल के बाद प्रमाण; और प्रमाण के साथ समाधान।” 🟥 *तीन इंजन सरकार + चौथा इंजन जागरूक जनता* = मजबूत लोकतंत्र + जवाबदेह शासन + विकसित राजसमन्द** सवाल • सबूत • सत्य • जवाबदेही सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य जनता के सोशल ऑडिटर एवं जन-प्रहरी *अपना मंच — Gen-A बनें* *केवल शिकायतकर्ता नहीं, समाधान के सहभागी बनें।* *CA. Dinesh Chandra Sanadhya* (281) #एक_हिन्दुस्तानी #14/09/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment