Sunday, 26 July 2026

★ *सनातन धर्म व श्रीकृष्ण का सन्देश — धर्म की रक्षा* ★ *(1.) धर्म की रक्षा — प्रत्येक सज्जन का सर्वोच्च कर्तव्य* ~~~~~ ◆ *"धर्मो रक्षति रक्षितः"* भावार्थ : - जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। ◆ भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण का स्पष्ट संदेश है कि *धर्म की स्थापना, संरक्षण और अधर्म के विनाश* हेतु सदैव तत्पर रहना ही मानव का कर्तव्य है। *(2.) धर्म की रक्षा हेतु उचित नीति, बुद्धि और रणनीति* ~~~~~ ◆ *"यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।* *मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः॥"* *(भगवद्गीता 4.11)* भावार्थ : - जो जिस प्रकार मेरे पास आता है, मैं भी उसके साथ उसी प्रकार व्यवहार करता हूँ। ◆ श्रीकृष्ण की नीति : - *"धर्मेण धर्मिणं रक्षेत्, शठे शाठ्यं समाचरेत्।"* भावार्थ : - धर्म का पालन करने वालों के साथ धर्मपूर्वक व्यवहार करो और *अधर्मियों के विरुद्ध धर्म की रक्षा हेतु उचित नीति, साहस और रणनीति अपनाओ।* ◆ श्रीकृष्ण का संदेश और कर्तव्य-पथ यही है कि धर्म की विजय *केवल बल से नहीं होती; उसके लिए बुद्धि, नीति, समयानुकूल रणनीति तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित कठोरता भी आवश्यक होती है।* ◆ महाभारत में अनेक प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जो लोग स्वयं नियमों का पालन नहीं करते और *अधर्म का सहारा लेकर निर्दोषों का अहित करते हैं, उनके विरुद्ध केवल औपचारिक नियमों से कार्य करना सदैव पर्याप्त नहीं होता।* ◆ *संक्षिप्त निष्कर्ष :-* "जो धर्म का पालन करे, उसके साथ धर्मपूर्वक व्यवहार करो। और *जो अधर्म के माध्यम से निर्दोषों का अहित करे, उसका सामना धर्म की रक्षा हेतु उचित नीति, साहस और रणनीति से करो।"* *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* (199) #एक_हिन्दुस्तानी #27/07/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment