Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 6 July 2026
★ *श्रीकृष्ण का संदेश* ★ *कलियुग में सत्य का दीपक हर मन में फिर जलाना है,* झूठ, छल और बेईमानी से मानव को बचाना है। *धोखा, मिलावट, भ्रष्टाचार का अंत हमें करना होगा,* धर्म, सत्य और न्याय-पथ पर जीवन अपना धरना होगा। *पहले प्रेम से समझाएँ, सद्मार्ग का आह्वान करें,* भटके जन को धर्मयुक्त जीवन का सम्मान दें। *यदि फिर भी वह अन्याय-अधर्म का ही साथ निभाए,* तो विधि और धर्म के बल पर उसका दृढ़ प्रतिकार दिखाएँ। श्रीकृष्ण का संदेश यही—कर्तव्य कभी मत छोड़ो, *अन्याय के सम्मुख झुककर अपना धर्म न तोड़ो।* *करुणा भी हो, शौर्य भी हो, विवेक सदा संग रहे,* सत्य, संयम और साहस से जीवन का हर रंग रहे। धर्म की रक्षा जो करता, उसका जग सम्मान करे, *"धर्मो रक्षति रक्षितः"—यही श्रीकृष्ण का अमर संदेश धरे।* *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (156) #06/07/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment