Friday, 3 July 2026

★ *समानता, पारदर्शिता और न्याय की मांग* ★ धार्मिक आस्था किसी भी समुदाय की हो, *कानून, पारदर्शिता और जवाबदेही के मापदंड सभी पर समान रूप से* लागू होने चाहिए। मेरी विनम्र मांग है कि भारत सरकार सभी धार्मिक संस्थाओं—मंदिर, वक्फ़, चर्च, गुरुद्वारा एवं अन्य सार्वजनिक धार्मिक ट्रस्टों—के लिए एक समान नीति लागू करे, जिसमें— ■ नियमित स्वतंत्र ऑडिट अनिवार्य हो। ■ सभी संपत्तियों का डिजिटल अभिलेखीकरण एवं सार्वजनिक रिकॉर्ड उपलब्ध हो। ■ आय-व्यय का वार्षिक प्रकटीकरण अनिवार्य किया जाए। ■ अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच हो ■ दोषी पाए जाने पर बिना किसी भेदभाव के समान कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *न्याय तभी सार्थक है,* जब वह सभी के लिए समान हो; और *पारदर्शिता तभी प्रभावी है,* जब वह सभी पर समान रूप से लागू हो। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (151) #04/07/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment