Monday, 20 July 2026

★ *पर्यावरण संरक्षण :: जीवन संरक्षण* ★ *(३) पर्यावरण संरक्षण क्यों आवश्यक है ?* पर्यावरण संरक्षण केवल प्रकृति की रक्षा नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की रक्षा है। *मुख्य कारण :—* ◆ स्वच्छ वायु एवं शुद्ध जल के लिए। ◆ जलवायु परिवर्तन (Climate Change) को नियंत्रित करने के लिए। ◆ प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के लिए। ◆ जैव विविधता बचाने के लिए। ◆ कृषि एवं खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए। ◆आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए। ◆संविधान के अनुच्छेद 48A एवं 51A(g) के अनुसार पर्यावरण संरक्षण राज्य एवं प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। *(४) पर्यावरण को नुकसान कौन और कैसे पहुँचा रहे हैं ?* पर्यावरण को नुकसान कई स्रोतों से पहुँचता है, *जिनमें प्रमुख हैं :—* *1. उद्योग :-* ◆बिना उपचार के प्रदूषित जल छोड़ना। ◆जहरीली गैसों का उत्सर्जन। ◆खतरनाक अपशिष्ट का अनुचित निस्तारण। *2. खनन गतिविधियाँ :-* ◆अवैज्ञानिक खनन। ◆धूल प्रदूषण। ◆पहाड़ों एवं जंगलों का विनाश। *3. परिवहन :-* ◆वाहनों से धुआँ। ◆ओवरलोड वाहन। ◆बिना ढके खनिज एवं निर्माण सामग्री का परिवहन। *4. नगर निकाय एवं स्थानीय प्रशासन :-* ◆कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण न होना। ◆सीवेज का नदियों में प्रवाह। ◆खुले में कचरा जलाना। *5. कृषि :-* ◆रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग। ◆पराली जलाना। *6. आम नागरिक :-* ◆प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग। ◆जल एवं बिजली की बर्बादी। ◆वृक्षों की कटाई। ◆सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाना। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* (188) #एक_हिन्दुस्तानी #20/07/2026 #dineshapna


 

No comments:

Post a Comment