Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Saturday, 4 July 2026
★ *समानता, पारदर्शिता और न्याय की मांग* ★ धर्म सभी का पूज्य रहे, सम्मान सभी को मिले समान, *कानून की छाया में खिले, न्याय बने भारत की पहचान।* *मंदिर, वक्फ़, चर्च, गुरुद्वारा, सबका हो एक ही विधान,* पारदर्शिता से बढ़े विश्वास, सशक्त बने हिंदुस्तान। हर संपत्ति का स्पष्ट लेखा, जनता के सम्मुख आए, *आय-व्यय का सच्चा दर्पण, हर वर्ष जग को दिखलाए।* *स्वतंत्र ऑडिट, निष्पक्ष जांच, समय पर हो हर निर्णय,* दोषी चाहे कोई भी हो, सब पर लागू हो एक न्याय। जब नियम सभी पर एक समान, तब बढ़े जन-जन का मान, *सत्य, जवाबदेही और सेवा, यही बने राष्ट्र की शान।* *न्याय, समानता, पारदर्शिता—यही हमारी पहचान,* इन्हीं सिद्धांतों से होगा, सशक्त, समृद्ध और महान हिंदुस्तान। *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* *#एक हिन्दुस्तानी* (152) #04/07/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment