Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Tuesday, 7 July 2026
*जल संरक्षण की जनता व प्रधानमंत्री की अपील के बीच नाथूवास तालाब में जल की बर्बादी का प्रयास चिंताजनक : सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य ने नाथद्वारा के नाथूवास तालाब की पाल को ओवरफ्लो लेवल से लगभग छह फीट नीचे से तोड़कर पानी निकालने के कथित प्रयास को गंभीर बताते हुए जिला कलेक्टर, राजसमंद को ई-मेल द्वारा शिकायत भेजी है। उन्होंने कार्य को तत्काल रुकवाने तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री "कैच द रेन" अभियान के माध्यम से जल संरक्षण का आह्वान कर रहे हैं, तब तालाब का पानी व्यर्थ बहाना राष्ट्रीय जल संरक्षण अभियान की भावना के विपरीत है। नाथूवास तालाब क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक एवं सार्वजनिक धरोहर है, जिसके संरक्षण को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश भी प्रभावी हैं। सीए सनाढ्य ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण, निष्पक्ष जांच, पाल की सुरक्षा तथा दोषियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और उसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है। – सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य #एक_हिन्दुस्तानी (157) | 07/07/2026 | #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)










No comments:
Post a Comment