Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Sunday, 19 July 2026
★ *आम आदमी सबसे ताकतवर है !* ★ आम आदमी सबसे ताकतवर, लोकतंत्र की है शान। *वोट से लिखता देश की किस्मत, उसकी अपनी पहचान।।* *कर देकर चलता शासन सारा, बढ़ता भारत महान।* जनता से ही शक्ति मिलती, जनता ही है प्राण।। अपने अधिकारों को जानो, मत बनो कभी लाचार। *नेता हों या हों अधिकारी, सब हैं जनता के द्वार।।* सम्मान सभी का करना लेकिन, सत्य न छोड़ो साथ। *जनहित, नीति और संविधान, रखें सदा अपने हाथ।।* *अन्याय, भ्रष्टाचार के आगे, कभी न शीश झुकाओ।* कानून के पथ पर चलकर, अपना हक़ तुम पाओ।। *जागरूक बन, निर्भय बनकर, राष्ट्रधर्म निभाना है।* आत्मसम्मान और कर्तव्य से, भारत को सजाना है।। *जनता जागे, देश सँवरे, यही सफलता का सार।* जिम्मेदार नागरिक से ही, होता राष्ट्र सदा सशक्त अपार।। *याद रहे हर हिन्दुस्तानी, जनता ही असली सरकार।* जागरूक आम आदमी से ही, लोकतंत्र रहे सशक्त अपार।। — सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य (186) #एक_हिन्दुस्तानी #19/07/2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)











No comments:
Post a Comment