Chartered Accountant,Social Activist,Political Analysist-AAP,Spritual Thinker,Founder of Life Management, From India, Since 1987.
Monday, 20 July 2026
★ *पर्यावरण संरक्षण :: जीवन संरक्षण* ★ *(१) पर्यावरण (Environment) का अर्थ है :—* हमारे चारों ओर विद्यमान वह समस्त प्राकृतिक, जैविक, सामाजिक एवं मानव-निर्मित परिवेश, जो मानव, पशु-पक्षियों, वनस्पतियों तथा समस्त जीव-जगत के जीवन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। सरल शब्दों में, जल, वायु, भूमि, वन, पर्वत, नदियाँ, जीव-जंतु, वनस्पतियाँ तथा मानव समाज—इन सभी का समग्र स्वरूप ही पर्यावरण है। *(२) पर्यावरण के प्रकार :-* *1. प्राकृतिक पर्यावरण :-* (वायु, जल, भूमि, वन एवं जैव विविधता, पर्वत, समुद्र, नदियाँ) *2. जैविक पर्यावरण :-* (मनुष्य, पशु-पक्षी, वनस्पतियाँ, सूक्ष्म जीव) *3. सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण :-* (परिवार, समाज, शिक्षा, संस्कृति, परम्पराएँ) *4. मानव-निर्मित (कृत्रिम) पर्यावरण :-* (शहर, सड़कें, उद्योग, भवन, बाँध एवं अन्य निर्माण) *सीए दिनेश चन्द्र सनाढ्य* (187) #एक_हिन्दुस्तानी #20/07/2026 #dineshapna
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment